नैऋत्य कोने के हानि लाभ व प्रोपर्टीस बताये?
-नैऋत्य के कोने को बहुत से लोग वहुत खराव बताते है इसे एक कमजोर कोना मानते इसे जादा महत्व नही देते है। लेकिन में इस कोने को बहुत महत्व देता हूं क्योंकि यह स्थिरता का कोना है, स्थिरता यदि कहीं पर है तो वो नैऋत्य कोने में है।
यदि आपका नैऋत्य कोना सही है तो आप स्थिर है और यदि आपका नैऋत्य कोना सही नही है तो आपकी स्थिरता चली जाती है। जेसा कि हमने आपको बताया कि अग्नि कोना कट जाये तो स्त्रि को रोग आता है तो कोई बात नही पैसा होगा तो हम उस रोग का इलाज करवा लेगें, लेकिन यदि नैऋत्य कोना कट गया तो पैसा ही नही होगा, तो जव पैसे ही नही होगें तो आप जीवन यापन केसे करोगे बाकी भगवान तो सवका है ही दो बक्त की रोटी तो दे ही देगा है।
लेकिन जव दो वक्त की रोटी खा कर ही जीना है तो मकान में क्यों रहना है बंगले में क्यों रहना है फिर तो कहीं भी जाकर रह लों यदि यही आपका जीवन है तो कहीं पर भी रह लो। लेकिन यदि हमें ढंग से रहना है तो एक फलेट या मकान में ही रहना चाहिये और जव मकान में ही रहना है तो क्यों न एक अच्छे वास्तु में है रहे जिससे अपना भी भला कर सके, अपने बच्चो का भी भला कर सके और दूसरो का भी भला करें।

0 Comments: